डीएसबी परिसर में संविधान दिवस समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया



‎नैनीताल, — डि.एस.बी. परिसर में आयोजित संविधान दिवस के विशेष कार्यक्रम में निदेशक प्रोफ़ेसर नीता बोरा शर्मा और विजिटिंग प्रोफ़ेसर ललित तिवारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रोफ़ेसर नीता बोरा ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

‎- भाषण प्रतियोगिता: प्रथम – विपुल, द्वितीय – दीपांशु, तृतीय – लक्षिताकविता पाठ: प्रथम – हिमांशु सिंह, द्वितीय – पूजा तिवारी, तृतीय – तनुजा डिबेट (पक्ष): नकुल, (विपक्ष): मूमशादबेस्ट रिब्यूटल: सहज गिल

‎निर्णायक मंडल में बॉटनी विभाग के प्रोफ़ेसर ललित तिवारी, अंग्रेजी विभाग की डॉ. दीपिका पंत और लॉ विभाग के डॉ. सुरेश पांडे शामिल थे। कार्यक्रम की कॉर्डिनेटर डॉ. दीपिका पंत ने समारोह का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *