वाहन चोरी के आरोप में एक शातिर को गिरफ्तार किया गया

वाहन चोरी के आरोप में एक शातिर को गिरफ्तार किया गया


‎नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी सी. के निर्देशानुसार, मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं के तेज़ अनावरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया


‎थाना मुक्तेश्वर में 22 नवंबर 2025 को दर्ज शिकायत के अनुसार, सरना निवासी भगवत पाण्डेय ने अपनी मारुति 800 (संख्या UK04X1257) की बबियाड रोड से चोरी की सूचना दी थी। इस पर थाना मुक्तेश्वर में धारा 379 बी एन एस एस के तहत मामला पंजीकृत किया गया।एसएसपी के आदेश के तहत, एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष जगदीप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुक्तेश्वर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चोरी किए गए वाहन के साथ पकड़ा।


‎ ललित मोहन, पिता जगदीश चंद्र

‎बरामद वाहन: मारुति 800, पंजीकरण UK04X1257


‎थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी उ0नि0 मनीषा सिंह कानि0 274 नापु0 अशोक कुमार कानि0 918 नापु0 राजेन्द्र सिंह


‎पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *