नैनीताल  में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्वच्छता, शीतकालीन तैयारी को लेकर की बैठक‎

नैनीताल  में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्वच्छता, शीतकालीन तैयारी को लेकर की बैठक


‎नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में स्वच्छता, शीतकालीन तैयारी, अवैध अतिक्रमण व खनन रोकथाम तथा होम‑स्टे योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की सभी प्रवेश द्वार व सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा न दिखे; कूड़ा मिलने पर संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई झील किनारे नियमित सफाई अभियान, नगर पालिका‑जिला पंचायत‑विकास प्राधिकरण के समन्वय से।- शीतकाल में रैन बसेरों में बिस्तर, शौचालय, विद्युत, हीटर आदि की पूर्ण व्यवस्था; ठंड बढ़ने पर सभी चौराहों पर अलाव जलाया जाये।- नियम विरुद्ध संचालित होम‑स्टे का पंजीकरण निरस्त किया जाये; अवैध खनन पर छापेमारी व तत्काल कार्यवाही।
‎नगरीय क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कर तुरंत हटाने के लिए टीम गठित की जाये।- शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नए वेडिंग डेस्टिनेशन स्थलों की पहचान व विकास।

‎- सभी नगर निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रतिदिन सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।- सफाई कर्मचारियों को मास्क, ग्लव, बूट आदि आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था।

‎अवैध अतिक्रमण व खनन- फुटपाथ, नाली आदि में अतिक्रमण पर विशेष अभियान चलाकर हटाने का आदेश।- खनन क्षेत्रों में नियमित छापेमारी कर अवैध खनन को रोकने के लिए उपजिलाधिकारियों को निर्देश।

‎पर्यटन एवं होम‑स्टे- होम‑स्टे का स्थलीय निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप न होने पर कार्रवाई।- स्थानीय महिला समूह के उत्पादों को प्रदर्शित कर पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति से परिचित कराने की योजना।

‎बैठक में अपर जिला अधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *