
नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस जवानों की फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने प्रत्येक मंगलवार को जनपद के सभी थानों में परेड और शस्त्र हैंडलिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज जनपद के विभिन्न थानों में परेड और शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया
परेड में शामिल हुए अधिकारी
पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल
परेड के बाद, पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र ने कोतवाली हल्द्वानी भोजनालय का निरीक्षण किया और जवानों के साथ भोजन का स्वाद लिया। उन्होंने प्रतिदिन और अधिक गुणवत्ता भोजन बनाने के निर्देश दिए।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी की इस पहल से जवानों में अनुशासन और फिटनेस का उत्साह बढ़ा है।
