हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव ने ठंड में 101 परिवारों को राहत दी

हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव ने ठंड में 101 परिवारों को राहत दी


‎नैनीताल में आज हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव ने सिल्मोड़िया, जग्यूडा और बजून के ग्रामीणों को सर्दी के मौसम में कंबल, गर्म कपड़े, टोपियाँ, मोजे आदि वितरित किए। कार्यक्रम में डॉ. अभिनव गंगोला ने निशुल्क डेंटल चेक‑अप एवं आवश्यक दवाइयाँ भी प्रदान कीं।

‎संगठन की प्रमुख सदस्य रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा, मंजू नेगी, कविता जोशी, प्रेमलता गोसाईं, संगीता शाह, सिम्मी अरोरा, सोनी अरोरा, कविता गंगोला, किरण टंडन, कामना कंबोज, वैशाली बिष्ट, बीना शर्मा, शिखा साह, कविता सनवाल, ममता गंगोला, मधु बिष्ट, ज्योति मेहरा, मंजू बिष्ट सिंह, पूजा शाही, पूजा मल्होत्रा, संध्या तिवारी, वंदना मेहरा, रीना सामंत, उमा कांडपाल, रमा तिवारी, श्वेता अरोरा, निम्मी कीर, बिमला काफल्टया, नेहा डालाकोटी, सोमा शाह आदि ने सहयोग दिया।

‎हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव ने इस पहल में मदद करने वाले जितेन्द्र साहनी, रमनजीत अरोरा, जीवंती गोस्वामी, भूपाल नयाल, सिल्मोड़िया ग्राम प्रधान कीर्ति, खुरपताल ग्राम प्रधान हँसी नेगी, मंजू कंसल, डॉ. गीता तिवारी, ममता जोशी, भावना पांडे, मनीषा रावत, कृष्णा कंबोज, उपासना कंबोज, सुदीप साह, लतिका शाही को आभार व्यक्त किया।

‎इस वितरण का उद्देश्य ग्रामीणों को ठंड से बचाना और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *