नैनीताल में “संवाद वेलनेस मेला-2025” का शुभारंभ, पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर- कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत और आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ- मेले में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और मानसिक परामर्श सेवाएं उपलब्ध- लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने करियर मार्गदर्शन कार्यशालाओं में भाग लिया- “मिशन संवाद” का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-शांति को बढ़ावा देना है- अब तक 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने मोबाइल एप में पंजीकरण कराया है और 400 से अधिक पुलिस कर्मी लाभान्वित हुए हैं
