नैनीताल पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी की 5 मोटरसाइकिल स्कूटी के साथ 2 शातिर चोरों को यहां से किया गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी की 5 मोटरसाइकिल स्कूटी के साथ 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. यहां से।


‎नैनीताल पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी की 5 मोटरसाइकिल/स्कूटी के साथ 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ आर्या और संजय बिष्ट शामिल हैं।

‎ पुलिस टीम ने गौलापुल के पास से लाल व काली रंग की मो0सा0 UK04AG-1939 हीरो एचएफ डीलक्स के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे वह बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपियों से थाना काठगोदाम पर पंजीकृत अन्य मुकदमों से सम्बन्धित चोरी की अन्य मोटर साईकिलों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो आरोपियों की निशानदेही पर 02 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा 2 स्कूटी बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *