धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर शहर का यातायात डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था
18. से 20.तक प्रति दिवस प्रातः 9 बजे से 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगाशहर क्षेत्र हल्द्वानी में समस्त प्रकार के (छोटे, बड़े) माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा
अति आवश्यक सेवा से सम्बन्धित (जैसे दूध, तेल, गैस, सब्जी आदि) छोटे / बड़े वाहन भी अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्गों का प्रयोग करेंगे
रोडवेज/सिटी/सिडकुल/वॉल्वो की बसों का डायवर्जन और छोटे वाहनों का डायवर्जन प्लान अलग-अलग होगा
पार्किंग व्यवस्था: नैनीताल रोड/कालाढूंगी रोड से आने वाले दुपहिया वाहन हल्द्वानी मिनी स्टेडियम रोड के बायी ओर पार्क करेंगे
ऑटो / मैजिक स्टैण्ड: कालाढुंगी चौराहा, भोलानाथ टैम्पू/ई-रिक्शा स्टैण्ड जेल रोड तिराहा से संचालित किये जायेंगे
