नैनीताल में नवागंतुक जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार
सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पंहुचाने, आमजन की समस्याओं के समय पर समाधान करने,पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ प्रदान करने, गतिमान योजनाओं व विकास कार्यों को समय बद्धता से पूर्ण करने के साथ ही आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने को अपनी प्राथमिकता बताईजिलाधिकारी ने कहा कि जिले में पर्यटन सुविधाओं को और अधिक बढ़ाए जाने, जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने,आम जनता के कार्यों को सरलता व समय बद्धता से किए जाने, सरकार की योजनाओं का जनता तक प्रचार-प्रसार कर समय पर उनका लाभ प्रदान करने , विकास कार्यों को समय से पूर्ण करने को प्राथमिकता दी जाएगी
उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में आने वाले पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को ग्राम्य विकास विभाग के साथ ही कृषि,ऑद्यानिकी,पशुपालन, समाज कल्याण,बाल विकास, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों के अंतर्गत आम जन हेतु संचारित योजनाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए की प्रत्येक लाभार्थी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु समय बद्धता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए
-
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी (प्रशा.) विवेक कुमार एवं अपर जिलाधिकारी(राजस्व) शैलेन्द्र सिंह नेगी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, परितोष वर्मा, रेखा कोहली राहुल वर्मा, बी सी पंत, नवाजिश खलिक, मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे
