नैनीताल दुग्ध संघ का 75वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न, ₹277.84 करोड़ का बजट पारित
हल्द्वानी में नैनीताल आँचल दुग्ध संघ का ऐतिहासिक AGM आयोजितमहापौर गजराज सिंह ने दुग्ध उत्पादकों की मेहनत की सराहना की
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर किया गया।महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का यह अधिवेशन न केवल संघ के लिए बल्कि जिले के दुग्ध उत्पादकों के लिए भी ऐतिहासिक महत्व रखता है
दुग्ध संघ ने वर्ष 2025-26 में आय वृद्धि और विपणन रणनीति को मंजूरी दीसंघ ने लाभांश ₹1.30 करोड़ से अधिक हिस्सेदारों में वितरित करने की घोषणा की फरवरी माह से दूध मूल्य में ₹2 प्रति लीटर वृद्धि का निर्णय लिया गयाउत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों और समितियों को सम्मानित किया गय प्रधानमंत्री का लाइव टेलीकास्ट किसानों के हित में अधिवेशन में दिखाया गया
इस दौरान मंडल संचालक सदस्य गोविन्द सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, हेमा देवी, दीपा रैकवाल, दीपा बिष्ट, किशन सिंह, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनन्द सिंह नेगी, दुग्ध संघ के सामान्य प्रबन्धक अनराग शर्मा , पी एस नागपाल , वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, सुरेश चंद्र, ख़लील अहमद, रश्मि धामी, हेमंत पाल, विपिन तिवारी, प्रखर साह, विमल कुमार, लोकेश शर्मा, कुलदीप रैकवाल, मनोज कुमार, सुदर्शन मेहरा, महेश पांडे, चंदशेखर बमेठा, धर्मेंद्र कांडपाल समेत कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
