
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

नैनीताल में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में सिविल जज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा”अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ” के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय में स्थिति राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
बालिकाओं के अधिकार सचिव द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर बताया गया कि बालिकाओं को समानता का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 तक में दिया गया है।विधिक जानकारी: शिविर में घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, किशोरावस्था में जिज्ञासा वश भाग जाने और पोस्को एक्ट पर बल देते हुए विस्तारक पूर्ण जानकारी दी गई।अंतरराष्ट्रीय बालिका रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या द्वारा बालिका दिवस के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देता है और लड़कियों व लड़कों के बीच व्याप्त लैंगिक असमानताओं को उजागर करता है।
इस दौरान प्रधानाचार्य: तारा बोहरा सचिव पारुल थपलियालअधिवक्त तारा आर्या अध्यापक यशवंत कुमार, जितेंद्र बिष्ट, सहित समस्त अध्यापक अध्यापिका
