नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मालरोड का स्थलीय निरीक्षण किया।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने गुरुवार को नैनीताल के मालरोड का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क के भू धसाव स्थल और रैंप निर्माण कार्य का जायजा लिया। आयुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मालरोड सड़क के स्थाई समाधान के लिए उत्तराखंड शासन द्वारा प्राथमिकता से इस परियोजना को लिया जा रहा है।

स्थाई समाधान आयुक्त ने कहा कि मालरोड सड़क भू धसाव का स्थाई ट्रीटमेंट करना अत्यंत आवश्यक है, और इसके लिए लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करना होगा।रैंप निर्माण: लोअर माल रोड को मालरोड से जोड़ने के लिए वैकल्पिक रूप से रैंप का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।- भू वैज्ञानिक सर्वे आयुक्त ने भू वैज्ञानिक लेघराज से क्षेत्र में पूर्व में कराए गए भू वैज्ञानिक सर्वे के बारे में जानकारी ली।- झील की दीवारों की मरम्मत आयुक्त ने सिंचाई विभाग को झील के चारों तरफ क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत का प्रस्ताव यथाशीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।- यातायात सुचारू करने के निर्देश आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यातायात शीघ्र सुचारू करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस दौरान आयुक्त ने मालरोड स्थित पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त भवन की शीघ्र मरम्मत हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आवश्यक निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *