उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया की तिथि को विस्तारित‎

उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया की तिथि को विस्तारित

‎उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया की तिथि को विस्तारित कर 30 सितंबर 2025 तक कर दी गई है। राजकीय आईटीआई बेतालघाट नैनीताल के उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने बताया कि चयनित प्रशिक्षार्थियों को ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के तहत 2 साल की प्रशिक्षण अवधि में एक वर्ष आईटीआई और दूसरे वर्ष चयनित कंपनी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

‎आईटीआई प्रवेश की विशेषताएं:
‎ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग 2 साल की प्रशिक्षण अवधि में एक वर्ष आईटीआई और दूसरे वर्ष चयनित कंपनी में प्रशिक्षण
‎छात्रवृत्ति प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी
‎रोजगार मेले प्रतिवर्ष आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रशिक्षार्थियों को अप्रेंटिस और रोजगार प्राप्त होता है
‎-स्वत रोजगार पहाड़ों से पलायन को रोकने के लिए स्वत रोजगार के लिए ऋण की व्यवस्था की जाती है

‎आईटीआई प्रवेश के लिए आवश्यक जानकारी:

‎-अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025
‎-आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है
‎-संपर्क नजदीकी आईटीआई में जाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *