
उत्तराखंड में मॉनसून फिर से सक्रिय .सावधानी बरतने की सलाह
उत्तराखंड में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिसके कारण पूरे राज्य में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमानआज की बारिश 7 जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि शेष 6 जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है।जिलों में बारिश का अलर्ट:गढ़वाल मंडल: देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिलों के लिए विशेष येलो अलर्ट।कुमाऊं मंडल उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी।
-आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
13 सितंबर अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
14 सितंबर: राज्य के सभी जिलों में कई जगह बारिश होगी।
15 सितंबर देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में जबकि अन्य जिलों में अनेक जगह बारिश का पूर्वानुमान।
16 और 17 सितंबर: पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा।
सावधानी बरतने की सलाह
नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम के अनुसार आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश के साथ कई स्थानों पर तेज़ गरज और बिजली चमकने की चेतावनी भी दी गई है
