नैनीताल पुलिस ने किया नकल गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार


‎नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बड़े नकल गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के 9 सदस्यों को हल्द्वानी के टीपीनगर स्थित होटल जलविक से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नकल में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।


‎सुनील कुमार उम्र 30 वर्ष, ग्राम बामनोली, थाना दोघट, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश (गैंग लीडर)

‎परविंदर कुमार उम्र 35 वर्ष, ग्राम लोहारी, थाना बडीत, जिला बागपत, हाल निवासी देहरादून (गैंग लीडर)

‎रमाकांत शर्मा उर्फ राहुल*: उम्र 29 वर्ष, ग्राम कोतवाली, थाना अहमदगढ़, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश

‎अभिषेक कुमार उम्र 20 वर्ष, ग्राम बढार, पोस्ट शहादाबाद, थाना शहादाबाद, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश

‎विशाल गिरी उम्र 29 वर्ष, ग्राम कूठखास, थाना रोटा रोड, मेरठ, हाल पता ग्राम बेगमपुर, थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वारआफताब खान: उम्र 42 वर्ष, कल्याणपुर, पोस्ट तोडा, थाना रतनपुरी, जिला मुजफ्फरनगर

‎अरुण कुमार उम्र 33 वर्ष, निवासी तुल्हेडी, थाना मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर

‎शिव सिंह: उम्र 32 वर्ष, ग्राम बढार, धाना शहादाबाद, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश

‎जसवीर सिंह: उम्र 38 वर्ष, ग्राम अस्थल बोहर, थाना अर्बन स्टेट, जिला रोहतक, हरियाणा



‎आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कम्प्यूटर लाइब्रेरी लीज पर लेकर ऑनलाइन परीक्षाओं में नकल करवाते थे। वे प्रतियोगी छात्रों से 4-4 लाख रुपये लेकर उन्हें पास कराने का लालच देते थे। आरोपियों ने 6 अगस्त 2025 को होने वाली एसएससी परीक्षा में भी नकल करवाने की योजना बनाई थी।



‎- 2 लैपटॉप (लेनोवो और एचपी)

‎- 1 चार्जर

‎- 1 बाईफाई डोंगल

‎- 11 मोबाइल फोन




‎सुनील, परविंदर और जसवीर के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 2500 रुपये की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *