त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना हेतु 1580 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण आगामी 31 जुलाई को जनपद में प्रस्तावित मतगणना के लिए आयोजित किया गया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना हेतु 1580 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण आगामी 31 जुलाई को जनपद में प्रस्तावित मतगणना के लिए आयोजित किया गया।

मतगणना पार्टियों का गठन जनपद में कुल 316 मतगणना पार्टियाँ गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक में 5 मतगणना कार्मिक तैनात किए गए हैं।
प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रशिक्षण के दौरान मतगणना की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का विभाजन, गोपनीयता बनाए रखने, त्रुटिरहित गणना, एवं परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
मतगणना की तिथि और समय भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 31 जुलाई को प्रातः 8 बजे से जनपद के सभी ब्लॉकों में मतगणना कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।

अवैध मतपत्रों की जांच: अवैध मतपत्रों को पृथक रूप से बंडल में रखा जाएगा, जिसकी जांच संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कर स्वीकृत या अस्वीकृत किया जाएगा।
मतगणना परिणाम विवरणी मतगणना परिणाम विवरणी के सभी प्रारूपों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिटर्निंग ऑफिसर, सभी मतगणना कार्मिकों के साथ प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच.बी. चंद एवं मतपेटी नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *