जिलाधिकारी वंदना ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा

। उन्होंने आश्वासन दिया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एकल वृद्ध जनों की सूची तैयार की जाएगी और उनसे लगातार संपर्क किया जाएगा।समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए कैंप लगाए जाएंगे।
पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक त्रैमासिक थाना दिवस में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।प्रत्येक वृद्धजन के घर पर हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे।जिला स्तर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर आयुक्त और पुलिस अधीक्षक (सिटी) वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए गोल्डन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और वय बंधन कार्ड का प्रभावी ढंग से लागू किया जाना।शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या का समाधान।वरिष्ठ नागरिकों के लिए मॉर्निंग वॉक और साइकिल ट्रैक की व्यवस्था।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने की परंपरा को जारी रखना।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *