नैनीताल में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा रुद्रपूजा का आयोजन किया गया

नैनीताल की सरोवर नगरी में आर्ट ऑफ लिविंग और हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव समूह द्वारा आज रुद्रपूजा का आयोजन गोवर्धन कीर्तन हॉल में किया गया। इस अवसर पर शहर भर के गणमान्य और भक्तजनों ने भाग लिया।

: आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी मुक्तानंद, वेद पंडित श्याम उपाध्याय, रवि तिवारी और पूजा समन्वयक उमा गुप्ता द्वारा पूजन और रुद्रम मंत्रोच्चारण किया गया।सत्संग डिंपल जोशी ने अपनी टीम के साथ कई शिव भजन प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महत्व
श्रावण मास में रुद्र पूजा अत्यंत शुभकारी और फलदायी होती है। इस आयोजन के माध्यम से आर्ट ऑफ लिविंग और हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव समूह ने समुदाय में आध्यात्मिकता और एकता की भावना को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य, सरस्वती खेतवाल, त्रिभुवन त्रिपाठी, ईशा साह, रेश्मा टंडन, सुनीता वर्मा, संगीता साह,प्रेमलता ,सिम्मी अरोड़ा,मंजू नेगी, सोनी अरोरा,कविता जोशी, शिखा साह ,कामना कम्बोज, बीना शर्मा,कविता गंगोला,ज्योति मेहरा ,पूजा शाही,पूजा मल्होत्रा,उमा कांडपाल,वैशाली बिष्ट, किरण टंडन,रमा तिवारी, संध्या तिवारी,मंजू बिष्ट,विमला काफल्टिया, वंदना मेहरा,ममता गंगोला,कविता सनवाल ,रीना सामंत, श्वेता अरोड़ा, नेहा डालाकोटी, मधु बिष्ट, निम्मी कीर,सोमा शाह,गौरव बब्बी पवन टंडन,रमण जीत सिंह ,सुधीर वर्मा,दलबीर सिंह, प्रदीप साह ,दीपक गुप्ता,जे के साहनी जी का विशेष सहयोग रहा।

आशा शर्मा और कई समाजसेवी संस्था के प्रमुख और भक्तजनों ने भाग लिया। सभी ने शिवतत्व महसूस करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *