
, जिसमें नीम करौली बाबा के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आज सुबह 4:45 बजे से मालपुए का प्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिसे लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई हैं।

भीड़ और व्यवस्थाएं: लगभग 2 किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं, जिसे व्यवस्थित करने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है।- शटल सेवा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 600 शटल वाहन लगाए गए हैं, जो हल्द्वानी, भीमताल, भवाली और नैनीताल से श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक पहुंचा रहे हैं।

– प्रसाद वितरण: मालपुए का प्रसाद आज से शुरू होकर 18 जून तक चलेगा, जिसमें विदेशों से आने वाले सेवादार भी शामिल होंगे- सुरक्षा व्यवस्था मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें ATS और SSB की तैनाती की गई है, साथ ही 800 से अधिक पुलिसकर्मी और 3 कंपनियां पीएसी तैनात हैं।-
पार्किंग व्यवस्था15 से अधिक पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं, और शटल टैक्सियों के अलावा सभी वाहन कैंची धाम में प्रतिबंधित रहेंगे।- इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं- होटल और गेस्ट हाउस एक माह पूर्व से ही बुक हो चुके हैं।- प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष योजना बनाई है, जिसमें श्रद्धालुओं को शटल सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है
