आगामी ईद के सकुशल आयोजन के लिए कमिटी के साथ की वार्ता
धार्मिक आयोजन के दौरान सम्प्रदायिक सौहार्द और शांति कायम रखने के लिए की अपील
आज प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत हल्द्वानी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पीस कमिटी के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम सभी उपस्थित कमिटी सदस्यों को ईद पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
सभी से अपील की गई कि आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं। सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें।
धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रभावी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।
धार्मिक अनुयायियों से अपील की गई कि जुम्मे की नमाज मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाए बाहर सड़क में नहीं।
कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी भी धर्म का अपमान नहीं करेगा यदि ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सभी धार्मिक अनुयायियों और कमिटी सदस्यों से अपील की वे सभी धर्म का आदर करते हुए सम्मान से त्योहार मनाए और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।
सभी से प्रशसान द्वारा निर्धारित कुर्बानी स्थलों में ही कुर्बानी करने की अपील की गई। कुर्बानी खुले में नही की जाय।
सभी से इस दौरान वेस्ट डिस्पोजल करने और साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा गया।धार्मिक आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा सभी प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को प्रचारित प्रसारित न करें अन्यथा विधि पूर्वक सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जाएगा। सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में गश्त, पिकेट लगाएंगे तथा बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे।
धार्मिक आयोजनों के दौरान आवश्यक सेवा–बिजली, पानी आदि के संबंध में स्थानीय लोगों की समस्या से रूबरू होते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था को पर्याप्त आपूर्ति का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।
