
नैनीताल में सिख समुदाय की ओर से पांचवें गुरु अर्जुन देव की शहादत दिवस पर शनिवार को नगर कीर्तन आयोजित किया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रबंधन कमेटी की ओर से नैनीताल में नगर कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मल्लीताल गुरुद्वारा से माल रोड होते हुए तल्लीताल तक एक भव्य झांकी भी निकाली गई।

साथ ही प्लांट लंगर (पौध रोपण) किया गया और छात्रों को पुस्तकें भी वितरित की गई।


इस दौरान अमर प्रीत सिंह, मन प्रीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
