नैनीताल पुलिस ने वाहन चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपी:
दीपक सिंह बिष्ट 24 वर्ष, निवासी ग्राम घूग्धू खाम, तहसील व जिला नैनीताल आकाश 20 वर्ष, निवासी खुशाल पुर, नियर गुरुद्वारा बन्नाखेडा, थाना बाजपुर, उधमसिंह नगर
पुलिस टीम
वरिष्ठ उप-निरीक्षक दीपक बिष्ट मल्लीताल
उप-निरीक्षक विजय कुमार चौकी प्रभारी मंगोली कांस्टेबल बृजमोहन वीरेंद्र गोले राजेश कुमार शाहिद अली मनीष कुमार और सुमित चौधरी
पुलिस टीम ने मल्लीताल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें मंगोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मल्लीताल, हल्द्वानी, रामनगर, और बाजपुर जैसे क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की
