हल्द्वानी में अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी नगर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। दूसरे दिन चार मदरसों को सील किया गया, जिससे दोनों दिनों में कुल 17 मदरसे सील किए गए और एक मदरसे का अधिग्रहण किया गया।

नैनीताल जिले में अब तक की गई कार्रवाई

नैनीताल जिले में अब तक कुल 21 मदरसों पर कार्रवाई की जा चुकी है। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने अवैध मदरसों को सील किया।

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि पूर्व में जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की टीम ने जिले में मदरसों का सर्वे किया था, जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र में 18 मदरसे अवैध रूप से संचालित पाए गए थे। इन सभी मदरसों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, कालाढूंगी क्षेत्र में भी तीन मदरसे सील किए गए थे।

कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा और रेखा कोहली सहित विभिन्न थानाध्यक्ष और अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *