
नैनीताल,
मौसम विभाग द्वारा कल 20 जुलाई सोमवार को नैनीताल जिले में “ऑरेंज अलर्ट” भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने कल 1 दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

कौन से संस्थान बंद रहेंगे: जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्र।

भारी बारिश के चलते नदी-नालों में तेज जल प्रवाह और संवेदनशील इलाकों में भू-स्खलन के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

