नैनीताल पुलिस ने तल्लीताल क्षेत्र में एक जागरूकता अभियान चलाया

Advertisements
Ad 17
Advertisements
Advertisements

नैनीताल पुलिस ने तल्लीताल क्षेत्र में एक जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें जनपद की आंगनबाड़ी महिलाओं को साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह अभियान थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रमेश बोरा के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक अंजुला जॉन द्वारा पुलिस टीम के साथ चलाया गया।

पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर चर्चा की और सभी से आग्रह किया कि वे किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि के बारे में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा, बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने, नाबालिक बच्चों को नशे से दूर रखने और यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

इस अभियान में अपर उप निरीक्षक अंजुला जौन, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *