भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जीवन्ती भट्ट ने डोर-टू-डोर संपर्क किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जीवन्ती भट्ट ने शनिवार को मल्लीताल और तल्लीताल बाजार में डोर-टू-डोर संपर्क किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी मौजूद थे।

भगत ने एक नुक्कड़ सभा में कहा कि 2022 में जब वे शहरी विकास मंत्री थे, तब उन्होंने नैनीताल को 12 करोड़ रुपये शहर के विकास के लिए दिए थे, लेकिन केवल 5 करोड़ का ही उपयोग किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद नैनीताल में भाजपा का चेयरमैन नहीं होना नैनीताल की जनता के लिए दुर्भाग्य है।

भगत ने नगर पालिका के कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगर नैनीताल में भाजपा का चेयरमैन बनता है, तो वह एक महीने के अंदर ही कर्मचारियों को उनका लंबित वेतन, पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान करेंगे।

इस दौरान विधायक सरिता आर्य चुनाव प्रभारी कमल नयन ,सह प्रभारी योगेश रजवार,मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट , अरविंद सिंह पडियार, शांति मेहरा,विक्रम सिंह रावत,ज्योति ढौंडियाल,गजाला कमाल,रोहित भाटिया,अलका जीना,मीनू बुधलाकोटी,मंजू रौतेला, प्रोफेसर ललित तिवारी,कमलेश ढौंडियाल, दिग्विजय बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट कलावती असवाल, के एल आर्या, संतोष आर्या,दया किशन पोखरिया,दीवान बिष्ट,संतोष साह, आशीष बजाज,विमल सिंह बिष्ट,मोहित लाल साह,विकाश जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *