कुमाऊं विश्वविद्यालय की शोध छात्रा आस्था अधिकारी ने पीएचडी परीक्षा पूरी की, होमस्टे पर्यटन पर किया शोध

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय की शोध छात्रा आस्था अधिकारी ने 31 दिसम्बर 2024 को अपनी पीएचडी की परीक्षा पूरी की। उनका शोध कार्य “उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थाई विकास में होमस्टे पर्यटन की भूमिका : नैनीताल जिले के विशेष संदर्भ में” पर आधारित था।

आस्था अधिकारी ने इस शोध कार्य को कुमाऊं विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के संकायाध्यक्ष एवं डीन, प्रो. अतुल जोशी के मार्गदर्शन में पूरा किया। परीक्षा में दून विश्वविद्यालय देहरादून के परीक्षक प्रो. एच.सी. पुरोहित ने परीक्षा ली।

आस्था अधिकारी के पिता श्री हरिश अधिकारी सार्वजनिक सेवा न्यायाधिकरण, नैनीताल से सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार हैं, और उनकी माता चंद्रा अधिकारी एक गृहिणी हैं।

परीक्षा के दौरान कई विद्वानों ने आस्था अधिकारी और उनके मार्गदर्शक प्रो. अतुल जोशी को बधाई दी और इस शोध कार्य की सराहना की।

इस दौरान डॉ. आरती पंत, डॉ. विजय कुमार, डॉ. ममता जोशी, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. पूजा जोशी, डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गौतम रावत, शोध छात्रा सुबिया नाज, घनश्याम पालीवाल, विशन चंद्रा ने आस्था अधिकारी और उनके मार्गदर्शक प्रो. अतुल जोशी को बधाई दी और इस शोध कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *