कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्लास्टिक प्रदूषण पर काम करने का फैसला किया।

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करेगा। इस प्रस्ताव को लेकर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेल तथा विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय द्वारा आज एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए आम जन की भागीदारी तथा सहयोग पर चर्चा हुई।

इस कार्यक्रम में ग्लोबली एथेंस इनफॉर्निक्स, पिक्सर ग्लोबल, फेडरेशन ऑफ ग्लोबल तथा चिंतन रिसर्च ऐंड एक्शन ग्रुप पार्टनर हैं। इस हेतु शनिवार 21 दिसंबर 24 को 6:30 बजे सायं एक्सपर्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सौरव मनुजा का ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही अभियान तथा इंटर्नशिप प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे। बैठक में निदेशक इनोवेशन सेल प्रॉफ आशीष तिवारी, निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर प्रॉफ ललित तिवारी, डॉक्टर श्रुति सह, डॉक्टर नंदन मेहरा, डॉक्टर मैत्री नारायण सहित दलबीर सिंह, राहुल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *