कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के जनसुनवाई में6 से 7 करोड़ रुपये के गबन का मामला आया सामने दिए आवश्यक निर्देश।

हल्द्वानी में 6 से 7 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। यह मामला कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के सामने जनसुनवाई में आया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रामपुर रोड निवासी भारती चोपड़ा और उसके पति विकास चोपड़ा ने समूह के नाम पर 50 से अधिक व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी की।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने 2016 से समूह में रकम जमा करनी शुरू की थी। कई महिलाओं ने 20 लाख, 34 लाख, 7 लाख 45 हजार, 14 लाख जैसी रकम जमा कर दी। लगभग 50 से अधिक व्यक्तियों ने लगभग 6 से 7 करोड़ रुपया जमा किया।

शिकायतकर्ताओं ने कुमाऊं आयुक्त से गुहार लगाते हुए समूह के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *