नैनीताल के इग्नू सेंटर का सहायक निदेशक डॉ राजीव कुमार ने औचक निरीक्षण किया।

नैनीताल के डीएसबी परिसर के इग्नू सेंटर में आज क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के सहायक निदेशक डॉ राजीव कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर इग्नू के विद्यार्थी से संवाद भी किया । उन्होंने कहा कि इग्नू राष्ट्रीय विश्वविधालय है तथा डीएसबी परिसर में 265 विद्यार्थी इस वर्ष प्रवेशित हुए है

उन्होंने कई विद्यार्थी के समस्या का समाधान भी किया डॉ राजीव ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविधालय के कई देशों में शाखा है तथा 300 से ज्यादा विषय इग्नू में संचालित है तथा मानव संसाधन विकास में इग्नू की महत्पूर्ण भूमिका रही है इग्नू एम बी ए की पढ़ाई भी करा रहा है ।इग्नू सेंटर नैनीताल ने डॉ राजीव कुमार को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया वर्तमान में इग्नू की परीक्षाएं 2 दिसंबर से प्रारंभ होकर 9 जनवरी 2025 तक चलेंगी तथा 917 विद्यार्थी परीक्षा देंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *