मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में स्थित सिटी फारेस्ट (नगर वन) का लोकार्पण किया।

यह सिटी फारेस्ट 1 करोड़ की लागत से रामपुर रोड पर बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सफेद कबूतरों को उड़ाकर नगर की जनता को शांति और सद्भावना के साथ रहने का संदेश दिया।

सिटी फारेस्ट में लॉन, बैम्बू हट, चिल्ड्रन पार्क, ओपन एयर जिम, पैदल भ्रमण पथ, साईकिलिंग ट्रेल एवं हाथी सैल्फी पाइंट मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। यहाँ पर विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं, जिनमें खैर, शीशम, सागौन, कंजू, अमलताश, यूकेलिप्टस, मौलश्री, छत्यून, बांस, चन्दन, नीम, बेल, पारिजात, पाखड़ आदि शामिल हैं।

इस सिटी फारेस्ट का निर्माण वन विभाग की 7.5 हेक्टेयर भूमि में किया गया है। यहाँ पर बाउण्ड्री वॉल, वृक्षारोपण, लॉन विकास कार्य, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम, पैदल ट्रेल, रिसेस्प्शन ऐरिया, प्रवेश गेट, पैदल मार्ग, ए०टी०वी० ट्रेल, वाटर टैंक आदि कार्य किये जा रहे हैं। भविष्य में यहाँ पर कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप, वैलनेस ऐरिया, बटरफ्लाई गार्डन, रॉक गार्डन, कैक्टस गार्डन, टेªल्स का विस्तारीकरण एवं कैनोपी वॉकवे भी बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *