दीपावली के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैम्प कार्यालय लोहिया हेड खटीमा पहुँचने पर छोलिया नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड पहुँचने पर सभी को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की बधाई व शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय पहुंचकर जनता से संवाद किया व जनसमस्याओं को सुना।

Advertisements
Ad 17
Advertisements
Advertisements
दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को सूबे के माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड, खटीमा पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री धामी के खटीमा पहुँचने पर छोलिया दल के द्वारा उत्तराखंड के पारम्परिक छोलिया नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड पहुँचकर क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर सभी को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैम्प कार्यालय पर जनता से संवाद किया व जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र की जनता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का फूल मालाओं से जोरदार किया गया व महिला स्वयं साहयता समूह द्वारा स्वनिर्मित दीये भेंट किये।
  इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू,  निवर्तमान उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, रमेश चंद्र जोशी, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, निदेशक मंडी आरडी पालीवाल, नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, एएसपी मनोज कत्याल, एडीएम पंकज उपाध्याय दान सिंह राणा, कामिल खान, राजेश राणा, ईश्वर बंसल, सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *