
नैनीताल में आज मल्लीताल में स्थित गोवर्धन हाल में आर्ट ऑफ़ लिविंग” के “हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव” द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में साइबर अपराधों से बचाव और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत(मुख्य शिक्षा अधिकारी) पुष्कर लाल टम्टा एवम विशिष्ट अतिथि ईशा शाह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया ।

साइबर सेल के विशेषज्ञ पुलिस विभाग से अरविंद सिंह बिष्ट और शिवेंद्र सिंह द्वारा बच्चों को साइबर सेल के विषय में जानकारी दी गई।

लगभग 235 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।आर्ट ऑफ़ लिविंग” के “हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव संस्था द्वारा



एस.एस.पी. प्रह्लाद नारायण मीणा का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में रेशमा टंडन,सुनीता वर्मा,कविता गंगोला,प्रेमलता गोसाईं,संगीता साह ,ज्योति मेहरा,मंजू नेगी शिखा साह, पूजा शाही,बीना शर्मा,पूजा मल्होत्रा ,सिम्मी अरोरा,सोनी अरोरा,कविता सनवाल, श्वेता अरोरा,कविता जोशी,रीना सामंत,वन्दना मेहरा ,उमा कांडपाल ,रमा तिवारी, कामना कंबोज, मंजू बिष्ट,संध्या तिवारी,किरन टंडन ,निम्मी ,बिमला, सोमा साह ,मधु बिष्ट ,नेहा डालाकोटी आदि उपस्थित रहे।