


स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर नैनीताल में समारोह आयोजित किया गया। विधायक सरिता आर्या ने महिला समूहों, पर्यावरण मित्रों, और स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छता शपथ दिलाई।


अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा ने जैविक और अजैविक कूड़े को अलग करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति और नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान आनंद बिष्ट,उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट,महामंत्री मोहित साह, अरविन्द पडियार,जीवंती भट्ट,कविता गंगोला,दीपिका बिनवाल,रोहित भाटिया,प्रेम सागर,मनोज जगाती,गजाला कमाल,विमला अधिकारी सहित खोखा फड़ कल्याण समिति के सदस्य,नगर पालिका से सीओ चंदन सिंह भण्डारी, सी एम एम सीमा पाण्डेय,सोनू तिवारी,सीमा कुंवर व महिला समूहों की महिलाएं,एवम नगर पालिका के पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।