

10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में योग का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट व विधायक नैनीताल सरिता आर्या रही।



सांसद अजय भट्ट ने कहा कि योग प्रत्येक मनुष्य के जीवन में अहम भूमिका रखता है। हमें नित्य योग करना चाहिए, इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा, ऊर्जावान रहेगा और हमें हिंसा के विकार से दूर रखेगा।

इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने कहा कि प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में कुछ समय व्यायाम करने से हमारा दिन स्फूर्ति भरा रहता है, हम सभी को योग करना चाहिए। योग करने से हम चिरायु, स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहते हैं।

जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी नैनीताल द्वारा योगासन का बताया गया उनके द्वारा भद्रासन, मकरासन, भुजंगासन, दंडासन आदि अन्य प्रकार के योगासन कराए गए तथा उनसे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।


इस अवसर पर भाजपा दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,दीपक मेहरा, सुरेश भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, कविता गंगोला, विमला अधिकारी, दया पोखरिया, मीनू बुतलाकोटी,दीपिका बीनवाल , डॉ पल्लवी आदि जनप्रतिनिधियों के साथ ही नगर आयुक्त हल्द्वानी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी,
प्रभारी ईओ नगर पालिका, अतुल भंडारी, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी पर कर्मचारी उपस्थित रहे।