नैनीताल के बीडी पांडे चिकित्सालय में वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर मरीजों को किया जागरूक।

नैनीताल के बीडी पांडे चिकित्सालय में वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के मौके पर मरीज को जानकारी दी गई वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.एम एस दुग्ताल ने बताया कि बीपी से होने वाली परेशानी बीपी से कैसे बचा जा सकता है ,उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में दिल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस दिन के महत्व और लक्ष्य के बारे में जानना जरूरी है।इस पहल का उद्देश्य दुनिया भर में हृदय स्वास्थ्य में सुधार करना है।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाने की वजह

हमारी शरीर में जब धमनी की दीवारों पर ब्लड प्रेशर सामान्य सीमा से अधिक हो जाता है तो उसे उच्च रक्तचाप कहते हैं. उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकता है।

इससे बचाव के लिए

समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करें, वजन को नियंत्रण में रखें, नियमित रूप से व्यायाम करें, खाने में नमक का सेवन कम करें, तनाव कम ले, खाने में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर चीजों का सेवन ज्यादा करें, धूम्रपान और शराब पीने से बचें.

इस दौरान पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा डॉ.एम एस दुग्ताल .ममता पंगती.मोनिका कांडपाल.अभिषेक गुप्ता.दीपिका लोहनी.सुधांशु सिंह ए.गंगोला.मेट्रोन शशिकला पांडे .रितु देवीद.जानकी कंवल,प्रियंका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *