मां पाषाण देवी मंदिर में जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव द्वारा भिटौली का आयोजन किया गया ।

नैनीताल l सोमवार को जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव द्वारा भिटौली का आयोजन किया गया जिसमें माँ पाषाण देवी को मायका मानकर समिति द्वारा 56 बहनों को भिटौली दी गयी l


मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक नैनीताल सरिता आर्या रही l विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा , गीता साह , विनीता पांडे , रानी साह , उमा पढ़ालनी , भगवती सुयाल जी रहे l
विशेष सहयोगी के रूप मे उमा आर्या , हंसा रावत , माया पंत कंचन जोशी , ज्योति भट्ट रहे l
माँ पाषाण देवी की टीम से एक बहुत सुंदर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई l रश्मि आर्या का विशेष आभार व्यक्त किया गयामाँ पाषाण देवी मंदिर के पंडित जगदीश भट्ट का हृदय से आभार व्यक्त किया गया l कार्यक्रम संयोजक की भूमिका में समिति अध्यक्ष वर्षा और सचिव डॉ प्रगति जैन रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *