सशक्त नारी ही समृद्ध समाज की आधारशिला’ – गरमपानी में भाजपा महिला मोर्चा का लखपति दीदी सम्मेलन संपन्न‎

सशक्त नारी ही समृद्ध समाज की आधारशिला’ – गरमपानी में भाजपा महिला मोर्चा का लखपति दीदी सम्मेलन संपन्न





‎गरमपानी (नैनीताल)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में नैनीताल जनपद के गरमपानी मण्डल में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भावना मेहरा मुख्य अतिथि ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित किया।
‎​अपने संबोधन में मुख्य वक्ता ने केंद्र व उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “सशक्त नारी ही समृद्ध समाज और विकसित भारत की आधारशिला है।” उन्होंने लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी संकल्पों की सराहना की।
‎उन्होंने बताया कि आज उत्तराखंड की 2.65 लाख से अधिक महिलाएँ इस योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इस दौरान योजना से लाभान्वित हुई बहनों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
‎​इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक  सरिता आर्या, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष  कंचन उप्रेती, प्रदेश उपाध्यक्ष  किरण पंत, मण्डल अध्यक्ष  निर्मला जीना, संयोजक  कविता गंगोला, सह-संयोजक  नंदी खुल्बे, निकाय संयोजक  जीवंती भट्ट, नैनीताल मण्डल अध्यक्ष  अमिता साह, बेतालघाट मण्डल अध्यक्ष  चंपा जलाल, भवाली मण्डल अध्यक्ष  रजनी रावत,  जानकी लोहिया, मुन्नी बिष्ट,  चंपा नेगी,  दीपा नेगी,  तनुजा नेगी सहित महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में मातृशक्ति गरिमामयी रूप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *