
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नैनीताल आगमन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी से वृक्षारोपण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने तथा रोपे गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।

”
इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि: विधायक सरिता आर्या ,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्य, जिला उपाध्यक्ष दया पोखरिया, और सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत।
स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभासद: सभासद गजाला कमाल, लता डफौटी, और मनोज जगाती।

वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी: बूथ अध्यक्ष दीवान बिष्ट, पूरन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला, मंडल महामंत्री मीरा बिष्ट, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, भारत मेहरा, मीनू बुधलाकोटि, दया बिष्ट, और संतोष साह।
युवा मोर्चा प्रतिनिधि युवा मोर्चा से युवराज करामत और करन साह सहित भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता।
