​भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न: विधायक सरिता आर्य और जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

नैनीताल महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न: संगठन को मजबूत करने पर बल

​नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल नैनीताल की एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक नैनीताल क्लब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमिता साह ने की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।


​बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती और क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने महिलाओं को संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
​वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
​बैठक में कुमाऊं सह-संयोजक अलका जीना, जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रभारी चंपा नेगी, जिला महामंत्री राशि जैन, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला और जिला मंत्री शीला लोशाली उपस्थित रहीं।
​इसके साथ ही जिला आईटी सेल से लता दफोटी, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन्ती भट्ट, आयोग सदस्य विमला अधिकारी, चंद्रा पंत, हेमा भट्ट, तारा राणा, सभासद गजाला कमान सहित महिला मोर्चा की जिला व मंडल स्तर की कई पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
​सफल संचालन
​कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री हेमालता पांडे व मीरा बिष्ट द्वारा
किया गया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *