
हल्द्वानी उत्तराखंड रामपुर रोड स्थित शीतल होटल के सामने अमेज़न के गोदाम में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में गोदाम के भीतर काम कर रहे दो कर्मचारियों की झुलसने और दम घुटने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना का समय: शुक्रवार 5 जून देर रात लगभग 11:50 बजे।लोकेशन: रामपुर रोड, शीतल होटल के सामने स्थित अमेज़न गोदाम, हल्द्वानी।
राहत कार्य: डायल-112 की सूचना पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता भारी पुलिस बल व फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे।
हादसे का कारण: आग लगने के सटीक कारणों की पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।
मृतकों का विवरण:
सर्च ऑपरेशन के दौरान गोदाम के अंदर से दो शव बरामद किए गए, जिनकी शिनाख्त निम्न रूप में हुई है:
नरेन्द्र प्रसाद उम्र 35 वर्ष, पुत्र सदी राम, निवासी- बागजाला, गोलापार।
अमित आर्य उम्र 25 वर्षपुत्र प्रताप राम, निवासी- रामपुर रोड पंचायत घर के पास हल्द्वानी।
पुलिस का बयान
”आग बेहद भीषण थी, जिस पर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर काबू पा लिया गया है। दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर वैधानिक कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
