एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने नैनीताल और उद्यम सिंह नगर के पुलिस कप्तानों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक
आज डॉ. वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड द्वारा हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नैनीताल और उद्यम सिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया
विवेचनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा*: एडीजी ने विशेष अपराधों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।
महिला संबंधी अपराध: एडीजी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ थानों में महिला अपराधों की विवेचना 60 दिन की अनिवार्य अवधि में पूर्ण नहीं हो रही है।
: नशा तस्करी के विरुद्ध कठोर रुख अपनाते हुए निर्देश दिए गए।
गुमशुदा की तलाश और अज्ञात शवों की शिनाख्त गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए विशेष निर्देश दिए गए
