रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर उच्चस्तरीय ब्रीफिंग संपन्न
21 मार्च को नैनीताल में रक्षा मंत्री का कार्यक्रम, सुरक्षा के कड़े इंदोबस्त वीवीआईपी सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, यातायात प्रतिबंध और कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग सुनिश्चित 21 और 22 मार्च को भारी वाहनों पर प्रतिबंध, केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दूध, सब्जी, पेट्रोल/डीजल, एलपीजी गैस, मेडिकल सप्लाई और ऑक्सीजन वाहनों को छूटआदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीज की कार्रवाई होगी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को नैनीताल जिले में हल्द्वानी और घोड़ाखाल में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है
