नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने गोवर्धन हॉल में किया सुंदरकांड का भव्य आयोजन

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने गोवर्धन हॉल में किया सुंदरकांड का भव्य आयोजन

‎​नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल के मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में ‘लेक सिटी वेलफेयर क्लब’ द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भक्ति और श्रद्धा के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​भक्ति और संगीत का संगम
‎​कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात, क्लब की सदस्यों ने सुरीले भजनों और वाद्य यंत्रों के साथ सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। पूरे गोवर्धन हॉल का वातावरण बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *