

नैनीताल में साह चौधरी समाज द्वारा फागोत्सव 2024 पावन पर्व पर आज तलीताल धर्मशाला में महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया।होली मिलन के दौरान नगर के समस्त होली मंडलों को आमंत्रित किया गया। सभी मंडलों द्वारा होली में बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया गया। इस दौरान होली के गीतों में महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए।महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी । साह समाज के अध्यक्ष सुरेशलाल शाह स्व0 सुरेंश चन्द चौधरी आश्वासन दिया कि आगामी वर्षों में होने होली के त्यौहार में होली मिलन कार्यक्रम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा
इस दौरान साह चौधरी समाज के संरक्षक आलोक शाह, गीता साह, नवीन साह, मोहित साह, हितेश साह, हर्ष साह,शैलेंद्र चौधरी, कार्यक्रम को सफल बनाने में मौजूद रहे।
