
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या पहुंचे उन्होंने सर्वप्रथम पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारा यह पल और हमारे साथ आए हुए कैबिनेट के लिए बहुत ही सुखद है मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मैं व्यक्तिगत रूप से यह बात कहूं तो हमारे ऊपर भगवान की बहुत बड़ी कृपा है उन्होंने कहा कि यह पल हम सभी के लिए गर्वन्तित है।

धामी ने कहा अयोध्या और उत्तराखंड का संबंध गहरा।उत्तराखंड के लोग हमेशा अयोध्या आएंगे।रामलला को देख कर मेरे मन मे भावुकता होती थी पर आज प्रभु श्री राम को देखकर प्रसन्नता होती है।हमें यह जमीन मुहैया कराई जाएगी तो उत्तराखंड सदन बनाएंगे।उत्तराखंड का हर रामभक्त अयोध्या आना चाहता हैजिससे आज पूरा अयोध्या राममय में हो चुका है अयोध्या पहुंचे पुष्कर सिंह धामी का और उनके साथ आए हुए 12 कैबिनेट मंत्रियों का भी भारतीय जनता पार्टी ने जमकर स्वागत किया ढोल नगाड़े और सांस्कृतिक नृत्य के द्वारा सभी का स्वागत सम्मान किया मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम 12 कैबिनेट सदस्यों के साथ रामलला का दर्शन पूजन किया
