नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल 2026 सरोवर नगरी में 13 मार्च से जुटेगा दिग्गजों का हुजूम

Advertisements
Ad 52
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल 2026 सरोवर नगरी में 13 मार्च से जुटेगा दिग्गजों का हुजूम

सरोवर नगरी नैनीताल एक बार फिर साहित्य और कला के रंगों में सराबोर होने के लिए तैयार है। लेखनी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल (NLF) 2026 का दूसरा संस्करण 13 से 15 मार्च तक ‘कांस्या रिसॉर्ट’, चरखेत में आयोजित होगा। इस वर्ष की थीम सेलिंग विद द स्टोरीज रखी गई है।

मुख्य आकर्षण और वक्ता

इस त्रिविसीय महोत्सव में देश-दुनिया की जानी-मानी हस्तियाँ शिरकत करेंगी

सिनेमा इम्तियाज अली और नागेश कुकुनूर साहित्य व विचार देवदत्त पट्टनायक, गुरुचरण दास, जेरी पिंटो और सुहेल सेठ इतिहास जॉन जुब्रिस्की और प्रो. पुष्पेश पंत।कला बी. बालसाई (बांसुरी) और ‘त्रिशक्ति’ (कलारिपयट्टू व भरतनाट्यम)।

पुस्तक विमोचन प्रो. पुष्पेश पंत की ‘नैनीताला नैनीताला’ सहित तीन पुस्तकों का लोकार्पण।स्थानीय रंग कुमाऊं की लोककथा “राजुला-मालूशाही” पर चर्चा और रॉक बैंड “लाइफ ऑन लोन” की प्रस्तुति।समावेशी मंच यह उत्सव पूरी तरह निःशुल्क है, जिसमें स्कूली बच्चों के लिए विशेष सत्र और लेखकों से मिलने का मौका मिलेगा।

आयोजक व सहभागी

संस्थापक अमिताभ सिंह बघेल के नेतृत्व में यह आयोजन प्रीमियर एनर्जीज़, शेरवानी हिलटॉप और अन्य स्थानीय भागीदारों के सहयोग से संपन्न हो रहा है। महोत्सव का समापन एक भव्य ‘फिनाले डिबेट’ के साथ होगा।

आयोजकों के अनुसार, यह उत्सव पूरी तरह निःशुल्क और समावेशी है। इसका उद्देश्य ज्ञान और संवाद को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है। महोत्सव में फूड और क्राफ्ट स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे। विशेष रूप से, नैनीताल के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को लेखकों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे आने वाली पीढ़ी में साहित्य के प्रति रुचि पैदा की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *