



नैनीताल के मल्लीताल में स्थित श्री राम सेवक सभा द्वारा 30वें फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 23 से कार्यक्रम 4 मार्च तक चलेगा। फागोत्सव के पहले दिन तल्लीताल परमा शिव लाल साह धर्मशाला से होली जुलूस निकाला गया, जिसमें महिला होलियारों और बाल कलाकारों ने भाग लिया। जुलूस तल्लीताल बाजार, मालरोड, खड़ी बाजार और बड़ा बाजार मल्लीताल होते हुए श्री राम सेवक सभा भवन के प्रांगण में पहुंचा। इस अवसर पर नैनीताल की लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल और उत्तराखंड सरकार में दर्जा मंत्री शांति मेहरा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। होली जुलूस के स्वांग में प्रथम स्थान मां नन्दा-सुनंदा होली समिति भवाली ने प्राप्त किया।
महिला होली जुलूस और स्वांग प्रतियोगिता*: महिला होली जुलूस और स्वांग प्रतियोगिता में 24 टीमें भाग लेंगी।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता फागोत्सव के दौरान कूर्मांचल बैंक के सहयोग से फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
बैठकी होली25 फरवरी को महिला बैठकी होली और 28 फरवरी को पुरुष बैठकी होली का आयोजन होगा।होली मिलन 4 मार्च को छलड़ी के साथ समापन होगा और 5 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
