जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के अवसर पर जिले के समस्त परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से परीक्षा के मद्देनजर संयम, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन इसे भय, तनाव या असहनीय दबाव का कारण नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपनी दिनचर्या को सरल, संतुलित और नियमित रखने का आग्रह किया है।
