
सैनिक संजय सिंह बिष्ट को उनकी वीरता के लिए सलाम जम्मू कश्मीर में शहीद हुए. नैनीताल के रातीघाट निवासी पैरा कमांडो संजय बिष्ट का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके घर पहुंचा तो सभी की आंखों नम हो गई सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचा हर आंख नम हो गयी और जब तक सूरज-चांद रहेगा संजय तेरा नाम रहेगा के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद संजय के परिजनों से फोन में वार्ता कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूत संजय बिष्ट के बलिदान को प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को दुख सहने को असीम शक्ति की प्रार्थना की। सरकार परिवार के साथ खड़ी है और परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, एसडीएम कोश्याकोटुली विपिन पंत ,रानीखेत केआरसी के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, केआरसी रानीखेत के कर्नल राजेश रद्द, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।